Posts

पीएम मोदी ने पूरी की महिला की मुराद, मांगा था शिव वाला स्टोल - अगले दिन पहुंच गया उसके घर

Image
पीएम मोदी अक्सर जनता के बीच कई मौको पर ट्वीव के जरिए संवाद करते हैं,  या लोगों से घुलने मिलने के लिए सेल्फी भी लेते दिख चुके हैं। लेकिन इस बार पीएम मोदी से दिल्ली की रहने वाली शिल्पी ने ट्वीटर के जरिए उनका स्टाल मांगा तो पीएम ने अपने अंदाज में उन्हें गिफ्ट भी कर दिया। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को पीएम मोदी महाशिवरात्रि के अवसर पर कोयंबटूर में आदि योगी भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण पहुंचे थे। इस अवसर पर पीएम मोदी अपने गले में नीले रंग का स्टोल लपेटे हुए थे। जिसके बाद दिल्ली की रहने वाली शिल्पी ने पीएम के धारण किए हुए शिव की तस्वीर लगे नीले रंग के स्‍टॉल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था कि मुझे नरेंद्र मोदी की यह स्टोल चाहिए। साथ ही शिल्पी ने ट्वीट कर लिखा था कि I WANT that stole of @narendramodi!!.

ऐक अप्रैल से बिना आईडी प्रूफ के नहीं कर पाएंगे ट्रेन में सफर,देना होगा जुर्माना

Image
ई दिल्ली। अगर आप रेल से सफर करते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है। एक अप्रैल से रेलवे के बड़े नियम में बदलाव होने जा रहा है। जानकारी नहीं रहने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल रेलवे ने ट्रेन में सफर के दौरान हर तरह के टिकट पर पहचान पत्र तो अनिवार्य कर दिया है। अगर आप ऐसा करने में असफल रहते हैं तो आपको बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और सफर के दौरान जुर्माना देना पड़ सकता है। बिना आईडी के सफर नहीं ट्रेन से सफर के लिए रेलवे जल्द ही नए नियम को लागू करने का मन बना रही है। इसके तहत आपको अब हर तरह के टिकट के लिए पहचान पत्र दिखाना होगा। बिना इसके आपको बेटिकट माना जाएगा। रेलवे एक अप्रैल से इस नए नियम को लागू करने का मन बना रही है। देना होगा जुर्माना इस नियम के मुताबिक अगर जनरल या फिर प्लेटफॉर्म टिकट होने पर आप अपना पहचान पत्र नहीं दिखाते हैं तो आप बेटिकट माने जाएंगे और आपको रेलवे के नियम अनुसार जुर्माना देना होगा। इसके लिए रेलवे अपने विभागों और जोन कार्यालय से सुझाव मांग रही है। इस प्रस्ताव के लिए देश के सभी 16 जोन के मुख्य वाणिज्य मैनेजर व उनके अधिनस्थ आने ...

श्री हनुमान बजरंग बली के दूत की करंट लगने से हुई मृत्यु निकली सोभायात्रा

Image
सायला में न्यू बस स्टॉप पर करेन्ट लग ने से वानरराज की मृत्यु होगई जिस  में शिव सेना , राष्ट्रवादी गोविंदा ग्रुप एवं ग्राम वासियो दुवारा धूम धाम से  डी.ज के साथ वारगोड़ा निकाला गया,एवं विधिवत रूप से समाधी दे गई एवं नाम कारन किया गया जिस में आमवासिया हनुमान का नाम दिया गया, इस मौके पैर सायला उप सरपंच विक्रम सिंह जी शिव सेना लॉक सभा प्रभारी प्रकाश जी रावल शिव सेना जिला प्रमुख् वरद सिंह जी छोगालाल छिपा राष्ट्रवादी गोविंदा ग्रुप के प्रभारी प्रशांत रावल , राजू भाई, सरवन सुथार एवं कई युवा साथी एवं ग्राम वासी मौजूद था।। जय श्री राम

इंतजार खत्म, रेलवे की पहली फुल AC ‘हमसफर ट्रेन’ सोमवार से होगी शुरू

Image
विगत रेल बजट में घोषित श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्ली हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस आगामी सोमवार 27 फरवरी को श्रीगंगानगर से सायं 3 बजे उद्घाटन ट्रेन संख्या 04715 के रूप में रवाना होकर गुरूवार प्रात: 7 बजे तिरूचिरापल्ली पहुचेंगी। इस स्पेशल गाड़ी में यात्रियों के लिये आरक्षण शुरू हो गया है। इसके बाद आगामी सप्ताह में यह गाड़ी अपने निर्धारित शैडयूल से चलेगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर ‘प्रभु रेल भवन से विडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये व श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद निहालचंद इस गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगें। बीकानेर रेल मण्ड़ल प्रशासन द्वारा हमसफ र रेल की नियमित समय सारणी जारी कर दी गई है। जैड़आरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर से प्रत्येक सोमवार रात्रि 12.25 बजे (रेलवे समय के अनुसार मंगलवार) गाड़ी संख्या 14715 श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्ली हमसफ र एक्सप्रैस रवाना होकर गुरूवार दोपहर 1.30 बजे तिरूचिरापल्ली पहुंचा करेंगी। वापसी में गुरूवार को ही गाड़ी संख्या 14716 तिरूचिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर एक्सप्रैस रात 11.30 बजे तिरूचिरापल्ली...

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिए आगे आया ट्रस्ट

Image
बाकरारोड (जालोर). कस्बे के रेलवे स्टेशन पर टीन शेड,  प्रतीक्षालय व शुद्ध पेयजल समेत अन्य यात्री सुविधा को लेकर यहां के बादिशों की ओर से बार-बार रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं जन प्रतिनिधियों को भी इस बारे में मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराने के बावजूद सिवाय आश्वासन के कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसे में गर्मी के समय में यात्रियों के बैठने, धूप से बचाव और शीतल पेयजल समेत विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर पाश्र्वनाथ जैन तीर्थ तीर्थेन्द्र नगर स्मारक संघ बाकरारोड ने पहल करते हुए यात्रियों के बैठने के लिए बैंच और एक बड़े टीन शेड का निर्माण करवाकर रेलवे को भेंट किया है। साथ ही यात्रियों के पेयजल के लिए रोजाना दो घंटे तक शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का भी बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र में कई जन हित के कार्य करवाए गए हैं। कस्बे वासियों ने इस पर ट्रस्ट का आभार जताया है। ट्रस्ट के सचिव रतनचंद जैन ने बताया कि बाकरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा की मांग को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से बैंच व बड़ा टीन शेड बनवाया गया है। साथ ही शुद्ध पे...

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

Image
नवभारत बाल निकेतन सेकण्डरी स्कूल बाकरारोड में वार्षिक उत्सव के आयोजन पर भामाशाह श्री बलवंत सिंह  जी सेबटा चौहान साहब की तरफ से भामाशाह व कार्यकर्ता और कार्यक्रम में भाग...

Video : अब चोरों के निशाने पर भगवान के घर, दिन दहाड़े चुरा ले गए चांदी के आभूषण

Image
जिले में चोरों ने अब मंदिर व देवालयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।  हाल यह है कि यह लोग प्लानिंग करके दिन दहाड़े मंदिरों में दाखिल होकर सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी पर हाथ साफ करने लगे हैं। कहने को जिले के अधिकांश मंदिरों में एहतियात के तौर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद ये लोग इन तमाम सुरक्षा प्रबंधनों को धता बताकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बागरा गाँव के बाबा रामदेव मंदिर में भी सोमवार को दो जनों ने दिन दहाड़े मंदिर में दाखिल होकर चांदी के मुकुट, छत्र, झूमर आदि चुरा ले गए। हालांकि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस आरोपितों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि कस्बे के बस स्टैण्ड के समीप स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुजारी ने मंदिर के गेट पर ताला लगाकर मंदिर परिसर में ही सो रहा था। दोपहर करीब तीन बजे दो जने गेट का ताला खोलकर मंदिर में दाखिल हुआ। इसमें से एक व्यक्ति बाहर के हालात पर नजर बनाए हुए था। जबकि पीठ पर बैग लगाए एक किशोर ...