Posts

जालोर के युवाओं का कमाल, हरियाला बन्ना… एलबम लॉच

Image
कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी असम्भव नहीं होता। फिर चाहे कोई भी मुसीबत आए। कुछ इसी तरह जालोर के युवाओं ने भी कमाल कर दिखाया है। शहर के युवाओं ने मिलकर एक वीडियो एलबम बनाया, जो वाकई काबिले तारीफ है। एलबम में जालोर दुर्ग को दर्शाया गया है। यह एलबम राजस्थानी भाषा है। एलबम के इफैक्ट्स, कोरियाग्राफी और अदाकारी देख आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस एलबम का डायरेक्शन गजाला सिलावट और दीप्स गर्ग ने किया है तथा नदीम सिलावट ने अपनी आवाज से इस एलबम को संजोया है। इन्होंने निभाई भूमिका एन्जल एडिट्स प्रजेन्ट डायरेक्टर : गजाला सिलावट व दीप गर्ग गायक : नदीम सिलावट वीडियो एडिट : प्रिंस दुर्गावत कास्टिंग : असलम मेहर, निक्की खान म्यूजिक : रोबी आर्य कैमरा : नसीर खान व असलम

कम पैसे में कीजिए अनार की खेती, ऐसे हर साल होगी लाखों में कमाई

Image
बाकरा गाँव ! कम समय और पैसों में ज्‍यादा कमाई का सपना हर किसी का होता है। लेकिन देश में किसानों की बात करें तो पहली नजर में ऐसा मुश्किल नजर आता है। ऐसे में जरूरी यह है कि ऐसी फसल या बिजनेस पर ध्‍यान दिया जाए, जिसमें खर्च कम हो और लंबे समय तक के लिए कमाई सुनिश्चित हो सके। अनार की खेती ऐसा ही काम है। बन रहा है कमाई का जरिया महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड, हिमाचल और मध्‍य प्रदेश, राजस्थान  जैसे राज्‍यों में अनार की खेती से लाखों तक की कमाई हो रही है। दिलचस्‍प बात यह है कि इसके लिए ज्‍यादा खर्च भी नहीं करने की जरूरत है। मार्केट में अनार की है डिमांड भारतीय मार्केट में अनार की अहमियत और कीमत से हर कोई वाकिफ है। ऊंची कीमत होने के बावजूद बीमारी से लेकर त्‍योहार तक में अनार का इस्‍तेमाल होता है। वहीं जूस मार्केट में करीब अनार का 70 फीसदी तक इस्‍तेमाल हो रहा है। कितना आता है खर्च अनार की खेती को एक एकड़ खेत के मानक से समझा जा सकता है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) के मुताबिक 1एकड़ यानी कुल 43,560 वर्ग फुट जमीन पर अनार की खेती में कुल खर्च करीब 1,75,000 रुपए ...

डॉक्टर्स समझ रहे थे पेट में है 10 बच्चे पर निकला कुछ ऐसा जिसे देख कर हैरान रह गए डॉक्टर्स

Image
रूस के मेक्सिको में रहनेवाली एक 24 वर्षीय महिला का पेट असाधारण तौर पर बढ़ रहा था उस महिला का पेट औसत आकार से कई गुना ज्यादा बढ़ गया था महिला के असहनीय पीड़ा का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है डेली मेल की खबर के मुताबिक जब यह महिला डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर को उसकी पेट देखकर ऐसा लगा कि 10 बच्चे पल रहे हैं उसकी पेट में लेकिन जब महिला का ऑपरेशन हुआ तब डॉक्टर हैरान रह गए डॉक्टर के ऑपरेशन करने के बाद महिला के पेट से जो निकला वह हैरान कर देने वाला था महिला के पेट में कोई भी बच्चा नहीं था बल्कि एक बड़े ट्यूमर के कारण उसका पेट इतना निकल गया था उस महिला के पेट में जो ट्यूमर था उसकी वजन 31 किलो से भी ज्यादा थी  यह ट्यूमर महिला के पेट से 95% बड़ा था डॉक्टर के अनुसार यह ट्यूमर दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर है जो सर्जरी के द्वारा किसी के पेट से निकाला गया है

Video:- एक बुजर्ग की पुकार देश मंत्रियो के नाम पर

Image
Video :- साचोर एक बुजर्ग की पुकार देश मंत्रियो के नाम  पर जालोर सांचोर उपखंड के हालिवाव गांव मे दो पोती व बहु द्वारा मारपीट कर बुर्जग को घसीटने ओर शर्मसार करने वाला विडियो बना कर वायरल करने का मामला।चितलवाना पुलिस नही कर रही कारवाई।नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।पुरे मामले को दबाया जा रहा है सुनिए  पीड़ित बुर्जग की जुबानी..... Video 

दादा की पिटाई करने के मामले में एक गिरफ्तार, छ: के खिलाफ मामला दर्ज

Image
इन्होंने किया मौका-मुआयना सांचौर जिले के चितलवाना पुलिस थाने के इलाके में स्थित हालीबाव गांव में जमीनी विवाद को लेकर डिप्टी फाऊलाल मीणा, थानाधिकारी भंवरसिंह, हैड कांस्...

Video- लड़कियों की हंसी के बीच बुजुर्ग को खेत से बाहर निकालने का वीडियो हुआ वायरल

Image
जालोर। महिला और दो लड़कियों की हंसी के बीच कराहता एक बुजुर्ग।  जिसे लड़कियां दादा-दादा और डोकरा कह कर पुकार रही है। इस दौरान बुजुर्ग लम्बी आवाज लगाकर मदद की गुहार कर रहा है, तो लड़कियां कह रही है कि कोई नहीं आएगा यहां पर। वहीं जमीन के विवाद की भी वीडियो में सामने आ रही है। हालांकि इसमें अत्याचार वाली कोई विशेष बात सामने नहीं आ रही है। लेकिन बुजुर्ग को हाथ खींचकर खेत में से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं महिला के हाथ में एक पतली लकड़ी जिसे मारवाड़ी में कोमडी कहते हैं, हाथ में लेकर बुजुर्ग को मार भी रही है। इसी बीच वीडियो बनाने वाली लड़की और हाथ खींचने वाली दो लड़कियां हंस रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह वीडियो सांचौर, जोधपुर या बाड़मेर क्षेत्र का लग रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक महिला और दो लड़कियां खींचकर खेत में से निकाल रही है। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि बुजुर्ग और लड़कियां एक ही परिवार की है। साथ वीडियो में जमीन के विवाद की बात भी सामने आ रही है। हालांकि...

सिंचाई के लिए कमाल का है यह बर्षा पंप, न बिजली की जरूरत और न ही ईंधन की

Image
बाकरा गाँव ! अपने खेतों में सिंचाई के लिए परेशान होने वाले किसान भाईयों के लिए एक अच्छी खबर है। अब किसानों के लिए एक ऐसा नया पंप आया है, जिसको चलाने के लिए न तो किसानों को बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी और न ही डीजल या पेट्रोल की। इस पंप की मदद से किसान बिना रुपये-पैसे खर्च किये अपने खेतों की सिंचाई आराम से कर सकेंगे। बर्षा पंप से किसानों के खेतों में होगी वर्षा हाल में नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने खेतों में सिंचाई को बेहद आसान बनाने के लिए एक नया सिंचाई पंप विकसित किया है। यह एक ऐसा बर्षा पंप है, जिसके लिए किसानों को बिजली या ईंधन का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। बस किसानों को इस पंप को नहर या नदी में रखना होगा और इसके सहारे किसान आसानी से अपने आस-पास के खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। किसानों के लिए यह एक तरह का बिल्कुल नया उपकरण है, जिसके इस्तेमाल से किसानों को सिंचाई संबंधी एक बड़ी समस्या दूर हो सकेगी। किसानों के लिए सिंचाई बड़ी समस्या अपने खेतों में सिंचाई के लिए किसानों को बड़ी मुश्किल उठानी पड़ती है। एक तरफ जहां कुछ किसान आस-पास की नदियों, नालों या नहर में सिंचाई पाइप ल...