Posts

Showing posts from March, 2018

रंगों का पर्व होली आज, होलिका दहन भद्रोपरांत शाम 7:40 बजे के बाद

Image
रंग और प्यार का त्योहार होली का पवित्र पर्व गुरूवार से शुरू होने जा रहा है। देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व बड़े ही उत्साह से सेलि​ब्रेट होने वाला है।  कल होली दहन है जबकि शुक्रवार को धुलण्डी यानि रंग खेलने वाली होली है। धुलण्डी से पहले होलिका दहन होता है शास्त्रों के नियमानुसार होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में करना चाहिए।  हालांकि होली एक मार्च को सुबह 8 बजे से ही शुरू है लेकिन फिर भी होलिका दहन शाम 7:40 बजे के बाद ही होगा। वजह है, इस साल 1 मार्च को सुबह 8 बजकर 58 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग रही है लेकिन इसके साथ भद्रा भी लगा होगा। भद्रा काल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ फल प्राप्त होता है, ऐसा नियम है।  इस साल होलिका दहन के लिए बहुत ही शुभ स्थिति बनी हुई है। यहां होली दहन का शुभ संयोग, तिथि और शुभ मुहूर्त दिया गया है। कार्यक्रम का समय × होली शुभारंभ: आज शुभह  8 बजकर 58 मिनट पूर्णिमा गुरुवार × भद्रा काल प्रारंभ: नियत समय × भद्रा काल समाप्त: शाम 7 बजकर 37 मिनट गुरुवार × होलिका दहन: भद्रा काल समाप्ति के पश्च...