मिनी ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर एक की मौत, १० घायल
बाकरा गाँव के जालोर जिले के निकटवर्ती लेटा गांव के पास एक बोलेरो को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा १० लोग घायल हुए जिसमें पांच महिलाएं शामिल है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस व १०८ मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना की जानकारी पर उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रङ्क्षसह भी अस्पताल पहुंचे और घायलो के उपचार हेतू मदद की। वहीं एसपी विकास शर्मा व एसडीएम ने घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार देवासी जाति का परिवार भाद्राजून के पास धूम्बडा माता दर्शन कर लौट रहा था।
सांचोर के धमाणा गांव निवासी देवासी परिवार के लोग दर्शन कर आ रहे थे। इस दौरान लेटा गंाव के पास जालोर की ओर से आ रही मिनी ट्रक चालक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सको की टीम ने घायलो का उपचार किया। उपचार के दौरान गंभीर घायल गंगाराम ५० की मौत हो गई तथा गंभीर घायल प्रताप पुत्र पीराराम देवासी ६ वर्ष, पांचाराम पुत्र आबाराम ३० वर्ष व मोहनी देवी पत्नी तुलसाराम ५३ वर्ष धमाणा को रैफर किया।
वहीं पवनी देवी पत्नी पासाराम ३० वर्ष, महेन्द्र कुमार पुत्र बालकाराम १२ वर्ष, सीता देवी पत्नी महादेवाराम २७ वर्ष, तुलछाराम पुत्र हरजीराम ५५ वर्ष, मेनू देवी पत्नी पीराराम ३० वर्ष, दिनेश पुत्र पीराराम १० वर्ष, पुखी देवी पत्नी आंबाराम ६० वर्ष घायल हुए। जिन्हे उपचार हेतु जालोर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया। पुलिस ने पीराराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इधर बोलेरो में लगी आग
निकटवर्ती बिशनगढ़ में बुधवार शाम को एक बोलेरो गाडी में अचानक आग लग गई। जिससे बोलेरो पुरी तरह से जलकर खाक हो गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो पांणवा गांव के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। बोलेरो में आग की सूचना पर लोग भी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। जब तक बोलेरो जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया।
Comments
Post a Comment