दिल्ली स्टेशन पर लगा है ‘जम्बो’ पंखा, 100 लोगों को पहुंचाता है हवा

बाकरागाँव :- आज तक आपने कई पंखे देखे होंगे। कमरे में लगा एक पंखा तीन-चार लोगों तक अच्छे से हवा पहुंचाता है। लेकिन एक ऐसा भी पंखा है जो कम से कम 100 लोगों को गर्मी के मौसम में सर्दी का अहसास कराता है।
जी हां, आप शायद यकीन ना करें, लेकिन यह सच है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन पर जम्बो फैन ‘महापंखा’ लगाया है। यह ‘महापंखा’ मुसाफिरों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

अभी इस महापंखे को पायलट प्रॉजेक्ट की तरह लगाया गया है। अगर यह सफल रहता है तो गर्मी का प्रकोप झेलने वाले देश के बड़े स्टेशनों में ऐसे महापंखे लगाए जाएंगे। इस पंखे की हवा केवल इसके नीचे बैठने पर नहीं बल्कि दूर-दूर तक जा रही है।
इस पंखे में छह पत्तियां हैं जो रेलवे स्टेशन जैसी खुली जगह में हवा देती रहती हैं। इस महापंखे की कीमत चार लाख रुपए के आसपास बताई रही है। मुंबई सेंट्रल में भी इसी तरह का ‘महापंखा’ लगाया गया है।
हालांकि इस पंखे की बिजली खपत भी काफी है। करीब 7.2 मीटर व्याल (23.2 फीट) वाला जंबो पंखे को नई दिल्ली के प्लेटफार्म नम्बर एक की तरफ बने वेटिंग एरिया में लगाया गया है।
यात्री न सिर्फ इसके नीचे ठंडक का एहसास करते है, बल्कि मोबाइल फोन में इसकी तस्वीर भी कैद कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस पंखे की खासियत यह है कि इसमें चार की जगह 6 ब्लेड हैं। हालांकि यह भी आम पंखों की तरह अलग-अलग स्पीड में चलता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

चार चार बंगड़ी वाली गाड़ी ओड्डी ला दु ऐसा किया है इस गाना में की पूरा गुजरात मे धूम मचा दी है ओर आज अरबो लोग इस गाने के दीवाने हो गये

5वीं पास था ये हाईवे का लुटेरा, मोहल्ले की लड़की से की थी भागकर शादी