जल्द ही राजपुरोहित समाज को समाज हित के लिये अच्छे संकेत मिलेंगे :- ब्रह्मधाम आसोतरा धाम से
ब्रह्मधाम आसोतरा में कल रविवार को राजपुरोहित समाज महा अधिवेशन के पहले दिन विभिन्न सामाजिक रिति रिवाज व नशा मुक्ति विषय पर महा मंथन हुआ। वही जिला वार चयनित बंधुओ ने अपने विचार व सुझाव प्रकट किए।
राजपुरोहित समाज की ओर से समाज का पहला महा अधिवेशन ब्रह्मधाम में जारी है। महा अधिवेशन के पहले दिन हजारों की संख्या में राजस्थान के सभी जिलों सहित महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य राज्यों से लोग पहुँचे। कार्यक्रम विधिवत सुबह ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति पूज्य सद्गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज के कर कमलों से खेतेश्वर भगवान व आत्मानन्दजी के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम के दौरान महतं निर्मलदास जी महाराज , बालकदास जी महाराज, चेतनान्द जी महाराज, सत्यानन्द जी महाराज, परशुराम जी महाराज, शंकर स्वरूप जी महाराज दिन भर मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन पूज्य वैदान्ताचार्य डाॅ. ध्यानाराम महाराज ने किया। रविवार मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर चर्चा सत्रों का आयोजन हुवा जो कि निम्न प्रकार थे।
जिनमें समाज मे नशा मुक्ति, सगाई दस्तूरी व शादी विवाह, मृत्यु भोज एवं जीवित खर्च, शादी -शुदा कन्या प्रत्यकंत पर महा मंथन हुआ। वही सभी के सुझाव व विचारों को संग्रहित किया गया है। वही कल शेष विषय पर चर्चा किया जाएगा। वही दोपहर को सभी बिन्दुओं पर किए गए मंथन का परिणाम जारी किया जाएगा। वही सद्गुरुदेव तुलसाराम जी महाराज के आदेशानुसार विभिन्न प्रकार की व्यवस्था परिवर्तन की घोषणाए की जाएगी। वही अभी तक सभी निर्णय गोपनीय है। सोशियल मिडिया पर वायरस समाचारों का तत्थ नही है। परिणाम अभी गोपनीय है। कल जानकारी पेज के माध्यम से आप तक पहुचा दी जाएगी
Comments
Post a Comment