Video :- ससुराल वालों ने जंवाई को मार दफनाया, 15 दिन बाद मिली लाश

जालौर जिले के ऐलाना गांव में एक जंवाई को गड्ढा खोदकर उसके ही ससुराल वालों ने शव को गाड़ दिया।


 इससे पहले जमाई के साथ मारपीट भी की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसा युवक करीब 15 दिन पहले अपने ससुराल गया था। सबसे बड़ी बात है कि मृतक की खोजबीन उसके परिजन ही करते रहे। जबकि पुलिस मस्ती में मस्त रही। उम्मेदाबाद चौकी में मामले की जानकारी दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं जालोर कोतवाली की ओर से भी शुरूआत में कोई तत्परता नहीं दिखाई गई। आखिरकार मृतक के परिजनों ने ही हत्या की साजिश का पता लगा दिया और पुलिस को सूचना दी।

ससुराल गया था पत्नी को लेने
जानकारी के अनुसार ऐलाना निवासी हंजाराम पुत्र मादाराम जाति चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी ऐलाना गत 13 अप्रेल को गांव में ही अपने ससुराल पत्नी को लेने गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। जिस पर परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष से मृतक हंजाराम के नहीं लौटने की जानकारी ली। ससुराल वालों ने सोनाणा दर्शन के लिए घूमने जाने की बात बताई।
उम्मेदाबाद पुलिस चौकी ने नहीं की कार्रवाई


हंजाराम के लगभग 13-14 दिन तक नहीं लौटने पर परिजनों को हंजाराम की हत्या करने का शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने उम्मेदाबाद पुलिस चौकी में मामले की जानकारी दी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। लाख कोशिश के बाद भी पुलिस चौकी के जवानों ने मुस्तैदी नहीं दिखाई। इसके बाद मृतक के पिता हंजाराम ने अपने पुत्र कस्तुराराम जो देशावर व्यापार करता हैं, को दूरभाष पर जानकारी देकर बुलाया। किस्तुराराम ने ऐलाना पहुॅचकर परिजनों से जानकारी ली तथा जालोर कोतवाली में हंजाराम के ससुराल पक्ष के विरुद्ध हत्या करने तथा शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया।



परिवार वालों की तलाशी पर मिली लाश विडियो


मृतक के परिजनों द्वारा बुधवार सवेरे से ही बेरे के आसपास शव को खोजबीन की जा रही थी। खोजबीन के दौरान परिजनों को बेरे के पास ही टे्रक्टर के टायरों के गुजरने के निशान मिले। टायरों की निशानदेही के पीछे परिजन खोजबीन कर रहे थे। उस दौरान एक जगह झाडिय़ों के जलाने की राख व उसके नीचे गड्ढा मिला। जिस पर परिजनों ने लकड़ी को मिट्टी में डालकर देखा तो लकड़ी थोडी गहराई में जाने लगी। वहीं पास में ही जमीन में लकड़ी को डालकर देखा तो मिट्टी में लकड़ी नही घुस पाई।
परिजनों की मशक्कत से खुला राज, पुलिस को दी सूचना
परिजनों को हत्या होने का अंदेशा हुआ। जिसकी सूचना जालोर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित व जालोर कोतवाली थानाधिकारी चम्पाराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुॅचे तथा जेसीबी की सहायता से खुदाई शुरू की। खुदाई के दौरान मृतक के पैर की चमड़ी व कमर में बांधने का कन्दोरा मिला। जिसकी मृतक के भाई ने पुष्टि की। लेकिन मृतक का शव नहीं मिलने पर पुलिस का ससुराल पक्ष पर हत्या करने का शक गहरा गया तथा उन्होंने जालोर कोतवाली पुलिस की हिरासत में लिए गए मृतक के ससुर तेजाराम चौधरी निवासी ऐलाना को मौके पर लाया। जिसने डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर शव को दफनाने की जगह बताई। जहां पर खुदाई के दौरान पुलिस को मृतक का शव मिला हैं। जिसे पुलिस लेकर जालोर रवाना हुई।
पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
ऐलाना मे युवक की हत्या कर शव को दफनाने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुॅचे। सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा व अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक पीडी धानिया भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
एक साल पहले भी की थी मारने की कोशिश
मृतक को एक साल पहले भी ससुराल वालों द्वारा जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन उस समय मृतक बच गया था। जिसके बाद लगातार उसको मारने की योजना बना रहे थे। मृतक हंजाराम की शादी आटे-चाटे में हो रखी थी तथा मृतक की पत्नी लम्बे समय से ससुराल भी नहीं आ रही थी। जबकि हंजाराम की बहिन सायतीदेवी की शादी हंजाराम के ससुर तेजाराम के भाई मांगीलाल के साथ आठ साल पहले हुई थी।
किसी को भनक ने लगे इसलिए शव को निकालकर दूसरी जगह लगाया ठिकाने
प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया हैं कि मृतक हंजाराम की 13 अथवा 14 अप्रेल को हत्या कर दी थी। उसके बाद बेरे से ही कुछ दूरी पर शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया था। उसके बाद मृतक के ससुराल पक्ष को अन्देशा हुआ कि बेरे के आसपास शक के आधार पर परिजन तलाशी कर सकते हैं। जिस पर शव को पुन: गड्ढा खोदकर जमीन से निकाला तथा डेढ किलोमीटर की दूरी पर दफना दिया। लेकिन पहले वाले गड्ढे में मृतक के पैरो की चमडी व सिर के बालों के अवशेष रह गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

चार चार बंगड़ी वाली गाड़ी ओड्डी ला दु ऐसा किया है इस गाना में की पूरा गुजरात मे धूम मचा दी है ओर आज अरबो लोग इस गाने के दीवाने हो गये

5वीं पास था ये हाईवे का लुटेरा, मोहल्ले की लड़की से की थी भागकर शादी