Video – सीएम राजे पहुंची जालोर, लिया जायजा, सांसद देवजी पटेल का किया सुक्रिया व दिया बहुत-बहुत धन्यवाद

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार सुबह जिले के बाढग़्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने जालोर पहुंची। उनका हैलीकॉप्टर जालोर के स्टेडियम मैदान में लैंड हुआ।
 यहां वे सीधे अधिकारियों और पार्टी अधिकारियों से मिली तथा बाढ़ बचाव कार्यों की जानकारी हासिल की। यहां सीएम राजे सीधे लेटा—सांकरणा के बीच जवाई नदी स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया देखने पहुंची। 

यहां उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया देखा तथा शीघ्रातिशीघ्र ठीक करने के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने बाढ़ग्रस्त पाली, जालोर, सिरोही व बाड़मेर जिलों का हवाई सर्वे किया। मुख्यमंत्री ने लेटा—सांकरण के क्षतिग्रस्त पुलिये का निरीक्षण कर पुन: स्टेडियम पहुंची। यहां पर बहुउद्देश्यीय हॉल में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का फीडबैक ले 
रही थी 
तब सबसे पहले सांसद देवजी पटेल का सुक्रिया अदा किया और बहुत बहूत धन्यवाद किया। इस दौरान उनके साथ विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, जालोर—सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल, जालोर विधायक अमृता मेघवाल, मानवेन्द्रसिंह राजपुरोहित, अम्बालाल व्यास, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अम्बालाल माली मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

चार चार बंगड़ी वाली गाड़ी ओड्डी ला दु ऐसा किया है इस गाना में की पूरा गुजरात मे धूम मचा दी है ओर आज अरबो लोग इस गाने के दीवाने हो गये

5वीं पास था ये हाईवे का लुटेरा, मोहल्ले की लड़की से की थी भागकर शादी