पलक पांवडे बिछाकर की जैनाचार्य की अगवाणी

भीनमाल :- जैन समाज के त्रिस्तुतिक संघ के शासन प्रभावक पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वर म.सा.के देवलोकगमन के बाद भीनमाल जैन संघ के त्रिदिवसीय पुण्योत्सव को लेकर नूतन आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर एवं नूतन आचार्य जयरत्न सूरीश्वर म.सा. सहित श्रमण-श्रमणि वृन्द का भव्य मंगल प्रवेश नगर में हुआ। प्रवेश के दौरान लोगो ने सजे-धजे परिधानो से ढोल ताशे व बैण्ड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जैनाचार्य के प्रवेश शोभायात्रा की समाप्ति पर स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर में धर्मसभा रखी गई। नगरवासियों ने जैनाचार्य तथा मुनि मंडल क जगह जगह स्वागत किया। मंदिर के प्रांगण में जैनाचार्य नित्यसेन सूरीश्वर म.सा. ने अपने प्रवचन में जयंत सेन सूरीश्वर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे महानï् युग पुरूष थे। उन्होने जैन शासन के कई महान् कार्य कर इतिहास रच डाला। जयंत सेन सूरीश्वर को सदीयो तक याद किया जायेगा। गुरूदेव की याद में १०८ गुरू मंदिर निर्माण की योजना पर ाी प्रकाश डाला गया। जैनाचार्य जयरत्न सूरीश्वर म.सा. ने भीनमाल शहर की पुरानी परंपराओ को याद कर शहरवासियों को सचेत किया कि वे जहां कहीं भी अपनी कर्म ाूमि में रहते हो, परंतु हमेशा अपनी जन्म भूमि को याद रखे एवं जन्म ाूमि के लिए सद्कार्य करते रहे। उन्होने इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि लोग पहले मारवाड में अपना आवास बनाते थे परंतु अब लोग देशावर में अपना आवास बनाने लगे हैं। उन्होने लोगो से आग्रह किया कि अपनी जन्मभूमि में दूसरो के लिए भलाई का कार्य कर पुण्य की प्राप्ति करें। 
ओढाई कांबली
त्रिदिवसीय पुण्योत्सव कार्यक्रम के दौरान नूतन आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर एवं नूतन आचार्य जयरत्न सूरीश्वर म.सा.को भीनमाल जैन सकल संघ की ओर से कांबली ओढाई गई। दोपहर में गुरूपद महापूजन का भी आयोजन हुआ जिसमें बडी सं या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
आज होगा महापूजन
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर के प्रांगण में त्रिदिवसीय पुण्योत्सव के तहत गुरूवार को विजय मुहर्रत में १०८ जोडो सहित अष्टोतरी शांति स्नात्र महापूजन का भी आयोजन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

चार चार बंगड़ी वाली गाड़ी ओड्डी ला दु ऐसा किया है इस गाना में की पूरा गुजरात मे धूम मचा दी है ओर आज अरबो लोग इस गाने के दीवाने हो गये

5वीं पास था ये हाईवे का लुटेरा, मोहल्ले की लड़की से की थी भागकर शादी