हिंदुस्तान के लोग सोते समय चपल तो छोड़ते नही, पाकिस्तान सोचता है कश्मीर छोड़ देंगे
इंटरनेट में कई तरह की चीजें वायरल होती हैं। जोक्स, तस्वीरें, वीडियोज को सोशल होने में वक्त नहीं लगता है। ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही स्पीड में सोशल मीडिया में छाई हुई है।
दरअसल, टीवी चैनल पर जब कोई नया अभियान छिड़ा तो बस फिर सोशल मीडिया का नजारा कुछ अलग ही दिखाई देता है। हाल ही में नोटबंदी के दौरान तरह तरह की तस्वीरें सामने आईं थी। जिसमें लोगों ने 500 और 1000 के पुराने नोटों माला पहनाकर अलविदा किया था। नोटबंद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।
आपको याद होगा कि जिस वक्त बच्चों की चहेती मैगी पर बैन लगाया था उससे अधिकांश लोगों को काफी झटका लगा था। मैगी के बैन होने के बाद भी सोशल मीडिया पर मैगी छाई रही। मैगी की याद में लोगों ने घरों पर मैगी का पोस्टर तक लगा दिया।
ऐसी ही एक तस्वीर हाल में सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है जिसमें एक महिला फर्श पर लेटी हुई है। उसने हाथों से अपने चप्पलों को जोर से पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को लोगों ने भारत और पाकिस्तान के कश्मीर मुद्दों से जोड़ दिया। दऱअसल, कश्मीर को लेकर ये विवाह चल रहा है कि ये भारत का होगा या पाक का।
ऐसे में ये तस्वीर पाकिस्तान के लोगों के लिए एक उदाहरण तो बन सकती है। इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के लोग अपनी चीजों को नहीं छोड़ते हैं। इस महिला की तस्वीर के साथ लोग लिख रहे हैं कि भारत के लोग चप्पल तक नहीं छोड़ते और उधर पाकिस्तान सोचता है कि कश्मीर छोड़ देंगे।
Comments
Post a Comment