पापा का कराया बेटी ने मड्डर , सता रहा था वो डर,सामने करवाया FB फ्रेंड से मर्डर

1 सितंबर 2017 को हुए मनोज हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलाया किया।मेरठ जिले मनोज की हत्या किसी और ने नहीं बल्क‍ि उसकी बेटी ने अपने फ्रेंड को 12 लाख की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी को था पिता पर शक कर ने दी संपत्ति से बेदखल
- एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया, मनोज की हत्या उसकी बेटी शिखा ने कराई थी।
- पूछताछ में पता चला कि मनोज का फैमिली की एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसका पता शिखा को चल गया था। शिखा ने कई बार अपने पिता को समझाने की कोश‍िश की, लेकिन वो नहीं मान रहा था।
- 26 अगस्त को इसी बात को लेकर फैमिली में काफी विवाद भी हुआ था। शिखा को शक था कि कहीं उसका पिता उसे, छोटी बहन साक्षी और भाई अभय को अपनी संपत्ति से बेदखल न कर दे। इसीलिए उसने अपने पिता की हत्या करने की साजिश रची।

- शिखा ने अपने फेसबुक फ्रेंड हिमांशु से संपर्क किया। हिमांशु उसकी छोटी बहन साक्षी का क्लासमेट रह चुका है। शिखा ने हिमांशु को मोहिउद्दीनपुर बुलाया और अपने पिता की हत्या के बदले 12 लाख रुपए कैश देने का आॅफर दिया।
- इतनी मोटी रकम मिलने की बात सुनकर हिमांशु ने भी हामी भर दी। उसने इस काम के लिए दो अन्य शूटरों से संपर्क किया। हिमांशु ने उन दोनों को मनोज की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद तय योजना के अनुसार 1 सितंबर को दोनों शूटरों ने घर पर सोते मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी।
खुद दरवाजा खोला था शिखा ने शूटरों के लिए

- पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन तय योजना के अनुसार दोनों शूटरों और हिमांशु को बुलाया गया। सुबह साढ़े चार बजे शिखा ने घर का दरवाजा खोला और दोनों ने चारपाई पर सो रहे मनोज की कनपटी से सटाकर गोली मार दी।
- मनोज के पास में उसका भाई प्रवीण भी सो रहा था। श‍िखा ने खुद शूटरों को इशारा करके मनोज की पहचान बताई थी। पुलिस ने शिखा के पास से एक मोबाइल और टैब बरामद किया है, जिनसे वह हिमांशु से चेटिंग करती थी।
- एसपी सिटी ने बताया, आरोपी हिमांशु, लोकेंद्र और हिमांशु की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिररफ्तार कर लिया जाएगा।
करीब 200 बीघा जमीन है मनोज के नाम
- पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि मनोज के नाम करीब 200 बीघा जमीन है। शिखा को शक हो गया था कि उसका पिता उसकी छोटी बहन और भाई की हत्या करा देगा और उसे संपत्ति से बेदखल कर देगा। शिखा बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है।
- पुलिस ने आरोपी शिखा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

चार चार बंगड़ी वाली गाड़ी ओड्डी ला दु ऐसा किया है इस गाना में की पूरा गुजरात मे धूम मचा दी है ओर आज अरबो लोग इस गाने के दीवाने हो गये

5वीं पास था ये हाईवे का लुटेरा, मोहल्ले की लड़की से की थी भागकर शादी