सोनी का तबादला, कोठारी होंगे नए कलेक्टर

जालोरमें ज्वाइनिंग करने के बाद से विवादों में रहे कलेक्टर लक्ष्मीनारायण सोनी का आखिरकार तबादला कर दिया गया है। सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी करते हुए जालोर कलेक्टर लक्ष्मीनारायण सोनी का तबादला कर दिया है। उन्हें अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम में जयपुर लगाया गया है। वहां से बाबूलाल कोठारी को जालोर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। जालोर में कलेक्टर रहते हुए सोनी कई विवादों में भी रहे। इस ताबदले के पीछे एक यह भी कारण माना जा रहा है। 

अड़ियल रवैये से हमेशा रहे विवादों में, यही रहा तबादले का कारण 

कलेक्टरसोनी ने जिले में नियुक्ति के दौरान ही अपना सख्त प्रशासनिक रवैया जाहिर कर दिया था। यही रवैया आमजन में विवादों में रहा। खासकर चैम्बर में पांच से अधिक लोगों को एंट्री नहीं देने और स्वयं बाहर नहीं आकर ज्ञापन लेने की प्रवृत्ति ने लोगों में उनकी विपरीत छवि बन गई। इसके अलावा किसानों के प्रदर्शन में भी करीब दस दिनों बाद पहुंचने के कारण किसानों में भी उनके विपरीत छवि बनी। शिक्षकों, चिकित्सकों, कांग्रेस पदाधिकारियों मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ भी पटरी नहीं बैठी। 

छह महीने भी नहीं टिके कलेक्टर 

आईएएसलक्ष्मीनारायण सोनी को इसी वर्ष 6 मई को जालोर जिला कलेक्टर पद पर नियुक्ति दी थी। उसके बाद से ही विभिन्न प्रकार के विवादों में घिरे रहे। बीते महीने 9 सितम्बर को तो उनके अधीनस्थ कलेक्ट्रेट कार्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारी भी विरोध में उतर गए थे। जिन्होंने धरना प्रदर्शन किया था और चेतावनी दी थी। बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हुआ था। 

जालोरमें रह चुके है डीएसओ एडीएम 

नवनियुक्तकलेक्टर बाबूलाल कोठारी 1992 से 1998 तक जालोर में अपनी सेवाएं दे चुके है। वे 1992 से 1994 तक डीएसओ तथा 1994से 1998 तक एडीएम रहे। 

एल एन सोनी 

बाबूलाल कोठारी 

तबादला

Comments

Popular posts from this blog

स्मृति चिन्ह भेंट किए :-बलवंत सिंह सेबटा बाकरा

चार चार बंगड़ी वाली गाड़ी ओड्डी ला दु ऐसा किया है इस गाना में की पूरा गुजरात मे धूम मचा दी है ओर आज अरबो लोग इस गाने के दीवाने हो गये

5वीं पास था ये हाईवे का लुटेरा, मोहल्ले की लड़की से की थी भागकर शादी